breaking newsबीकानेर
17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर समाप्त की इहलीला

THE BIKANER NEWS 17 वर्षीय लड़के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नापासर थाने में मृतक के चाचा गणपत सिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना नापास में 9 मार्च की सुबह करीब साढ़े आठ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके 17 वर्षीय भतीजे बीरबल सिंह पुत्र करणी सिंह ने घर पर ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।