google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsराजस्थानहादसा

40 यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी,मची चीख-पुकार

राजस्थान खबर:-राजस्थान के पाली जिले के कालीघाटी में गुरुवार दोपहर को 40 यात्रियों से भरी रोड़वेज बस खाई में गिर गई। इससे बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में पांच यात्री घायल हुए। जिन्हे 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोजावर पहुंचाया गया है। बस देवगढ़ से पाली जा रही थी।
काली घाटी मार्ग पर गुरुवार शाम 5 बजे के करीब रोडवेज बस अचानक ढलान से पटरी से नीचे खाई में गिर गई। जिससे यात्रियों की सांसे अटक गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर टॉडगढ़ रावली अभयारण्य जोजावर रेंज अधिनस्थ भील बेरी प्रवेश द्वार के सामने स्थित वन विभाग के नाके पर कार्यरत होमगार्ड मदन, बॉर्डर होमगार्ड सुखदेवसिंह मदद को भागे। बड़ी संख्या में राहगीर पर मौके पर एकत्र हो गए। बस में 40 के करीब यात्री थे। कुछ यात्रियों के चोटे आई। जिन्हें 108 की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोजावर ले जाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवगढ़ से पाली की ओर आ रही रोडवेज बस कालीघाटी मुख्य ढलान से भील बेरी की ओर जाने वाले ग्रेवल मार्ग पर पटरी से नीचे चली गई। एक बार तो यात्रियों की सांसे अटक गई। चालक की सूझबूझ से बस पलटी नहीं खाने से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। पांच घायलों का जोजावर के राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना के बाद मौके पर जोजावर चौकी पुलिस पहुंची।

Back to top button