google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
धर्मबीकानेर

51 शिव मंदिरों में एक साथ विश्व कल्याण और शांति की कामना के लिए सनातन संस्कृति रक्षा मंच के तत्त्वाधान में हुवे अभिषेक

THE BIKANER NEWS:-तीन दिवसीय सनातन संस्कृति महोत्सव गुरुवार को प्रारम्भ हुआ। पहले दिन शहर के इक्यावन शिव मंदिरों में सामूहिक रूद्राभिषेक हुए। इस दौरान पंडितों और
यजमानों सहित आमजन ने विश्व कल्याण और शांति की
कामना की। सनातन संस्कृति रक्षा मंच के संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि नत्थूसर गेट के बाहर जोशियों की बगीची
से सभी पंडितों को पूजन किट देकर विभिन्न मंदिरों के लिए रवाना किया गया। रूद्राभिषेक के उद्देश्य से बनाए गए पांच जोन क्षेत्रों के प्रभारियों ने सभी मंदिरों की व्यवस्थाओं पर नजर रखी। दोपहर 3 बजे इक्यावन मंदिरों में रूद्राभिषेक प्रारम्भ हुआ। इस दौरान शिव परिवार का पूजन और महाआरती की गई। उन्होंने
बताया कि मुख्य पूजन जोशियों की बगीची स्थित शिव मंदिर में हुआ। जहां भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, हिंदु जागरण मंच के जेठानंद व्यास, गोकुल जोशी, शिक्षाविद्डॉ . पीएस वोहरा, ज्योति प्रकाश रंगा, शांति प्रसाद बिस्सा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

बीकानेर और देश दुनिया की खबरो के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

https://chat.whatsapp.com/K7pmrQBTY8rFC1syE6679Q

Back to top button