google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsकोलकात्तास्वास्थ्य

बड़ी खबर : कोलकाता में चिकन पॉक्स से मरने वालों की संख्या 26 हुई

कोलकाता खबर:- कोलकाताः  क्या कोविड के तरह ही चिकल पॉक्स भी लोगों में बढ़े जा रहा है? क्या इसके संक्रमण का तरीके भी कोविड के जैसे ही है? कुछ ऐसा ही सोच-सोचकर परेशान हो रहे हैं स्वास्थ्य दफ्तर के अधिकारी। पिछले कुछ महीनों में कोलकाता शहर में भी चिकन पॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। बेलेघाटा आईडी अस्पताल में अब तक 26 लोगों की मौत की सूचना है। अस्पतालों में संक्रमण के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य अधिकारी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए फेस-मास्क और सामाजिक दूरी का आदेश दे रहे हैं। कुछ दिन पहले बेलघाटा आईडी में चिकन पॉक्स से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो लोगों की हालत गंभीर थी। गुरुवार को एक और शख्स की मौत हो गई। मृतक की उम्र 67 साल है। उन्हें स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन से बेलेघाटा आईडी में स्थानांतरित किया गया था। लेकिन बचाया नहीं जा सका।
ज्यादातर मामलों में मौसम के बदलाव के दौरान खसरा और बसंत का प्रकोप अधिक होता है। हालांकि, ग्लोबल वार्मिंग के कारण इन बीमारियों के होने का कोई निश्चित समय नहीं है। बदलते मौसम के साथ संचारी रोग तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूनिसेफ के अनुसार, दुनिया भर में खसरा और चेचक से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है।

Back to top button