google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बीकानेरराजनीति

गहलोत सरकार युवाओ के भविष्य के साथ कर रही है खिलवाड़:-भाजपा नेता महेश व्यास

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर | राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास ने पश्चिम
विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कुनबे में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए सक्रिय दिखाई
दे रहे हैं। बीते दिनों चाय पट्टी एवं मोहता चौक में भाजपा नेता व्यास का स्वागत सत्कार किया गया। इसी क्रम में मुरलीधर व्यास नगर में व्यास को पुष्पों की माला पहना कर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान व्यास ने कहा कि गहलोत सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आए दिन प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र
वासियों ने व्यास को नाली, सफाई, सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं से अवगत करवाया इस पर व्यास ने कहा कि वे शीघ्र ही इस समस्या को
लेकर संबंधित उच्च अधिकारियों से मिलकर स्थाई निवारण करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अशोक पुरोहित, पुरुषोत्तम पुरोहित, सुशील व्यास, वीरसिंह, पवन कुमार, विजय
कुमार आचार्य, लक्ष्मण सुथार, ललित व्यास, महेश श्रीमाली, सत्येन्द्र आचार्य, गिरीराज जोशी, असलम छींपा, सहीराम बिश्नोई, आदि गणमान्य व्यक्ति भाजपा नेता महेश व्यास के स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन आदित्य पुरोहित ने किया।

बीकानेर और देश दुनिया की खबरों के लिए जुडे न्यूज के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा

👇👇👇👇👇👇👇

https://chat.whatsapp.com/FIG37uol2F2FW1Gspf4b26

Back to top button