google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

चुनावी तारीख के ऐलान से चंद घंटे पहले भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

THE BIKANER NEWS:- मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और रामपुर बघेलान से पूर्व विधायक रहे भाजपा के कद्दावर नेता हर्ष नारायण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। लोकसभा चुनाव की तारीकों के ऐलान से चंद घंटे पहले शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सतना शहर के बिरला अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हर्ष सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। फिलहाल, कद्दावर नेता हर्ष नारायण सिंह के निधन के बाद प्रदेशभर के भाजपा नेताओं में शोक की लहर है।

शनिवार 16 मार्च यानी आज उनका पार्थिव शरीर रामपुर बघेलान स्थित निज निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। स्वर्गय श्री सिंह का अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज (इलाहाबाद) में किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री हर्ष नारायण सिंह रामपुर बघेलान से मौजूदा विधायक विक्रम सिंह के पिता हैं। जबकि भोपाल मध्य विधानसभा से विधायक रहे ध्रुव नारायण सिंह के बड़े भाई हैं।

Back to top button