शहर के अंदरूनी चौक से दिन दहाड़े व्यास की बाइक गायब,सीसीटीवी में अनजान युवक आया नजर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर 16 अप्रेल, बीकानेर में हर दिन कही ना कहीं चोरिया हो रही है लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली है। अब तो शहर के अंदरूनी इलाको से भी दिन दहाड़े बाईक चोरी की वारदातें हो रही है और चिंता की बात ये भी गए की चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है फिर भी चोर पुलिस की नजरों में नही आते। ताजा मामला आज दोपहर शहर के अंदर भठ्डो के चौक सीसा महाराज की गली का है। राजकुमार व्यास ने बताया की दोपहर में करीब 1बजे के आसपास घर के आगे Rj07.SP.0483 बाइक कोई अनजान व्यक्ति उठाकर ले गया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है जिसमे गाड़ी ले जाते दिखाई दे रहा है। व्यास ने बताया की हम लोग कोई भी उसे नही जानते है। ऑनलाइन FIR दर्ज करवाने की कोशिश जारी है।
देखे वीडियो,👇👇👇
https://youtu.be/YLc4qjfvzIU?si=DwqXGAWlhwLT8QDV
बीकानेर और देश दुनिया की खबरों के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा👇👇👇👇