google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान के कई जिलों में तूफानी बारिश और ओलावृष्टि, आगे ऐसा रहेगा मौसम:-देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:- 20 अप्रेल, : कल राजस्थान के कई जिलों में तूफान के साथ आई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बदले मौसम से गेहूं फसल को बड़ा नुकसान हुआ है।

अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ जिलों में शुक्रवार को तूफान के साथ आई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद तूफान के साथ आई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। बदले मौसम से गेहूं फसल को बड़ा नुकसान हुआ है।
दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि से कहीं पूरी तरह से नष्ट हो गई तो कहीं गेहूं की फसल खेतों में ही बिछ गई। इससे किसानों की छह महीने की मेहनत पर भी पानी फिर गया। किसानों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की है।

किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से प्रभावित जन-जीवन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 38- 40 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि आगामी कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने तूफ़ान, बारिश और ओलावृष्टि की कोई चेतावनी नहीं दी है।

खेतो में बिछी ओलो की चादर देखे वीडियो👇👇👇

https://www.facebook.com/share/r/hBpqJLeBpk3SAeEM/?mibextid=oFDknk

Back to top button