google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsराजस्थान

राजस्थान:-पानी नही आने की समस्या से परेशान वकील ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

THE BIKANER NEWS:-पानी की समस्या से परेशान वकील ने सुसाइड कर लिया। वह आज सुबह करीब करीब साढ़े आठ बजे अपने
कमरे में फंदे पर लटके मिले। बेटी ने पिता को लटका देखकर पुलिस और पड़ोसियों और बुलाया। हादसा अलवर शहर में कोतवाली थाने का है। कोतवाली के ASI सुनील कुमार ने
बताया कि भैरू सिंह चबुतरे निवासी वकील मोहनलाल सैनी (78) ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उनकी बेटी आरती ने मौत का कारण पानी बताया है। उनके एक बेटा है। वह एमपी में डाक विभाग में नौकरी करता है।

सुबह फंदे पर लटके मिले
वकील की बेटी आरती सैनी ने बताया- उसके पिता डेढ़ महीने से पानी की समस्या से परेशान थे। उन्हें बाहर जाकर पानी लाना पड़ता था। वे
मंगलवार रात को सो गए थे। आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके कमरे में देखा तो फंदे पर लटके मिले। उसके बाद पुलिस और पड़ोसियों को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार से जानकारी ली।

पड़ोसी बोले- पानी के कारण ही किया

पड़ोसी रामकिशोर गुर्जर ने बताया- यह सही है कि वकील पानी नहीं आने से बहुत परेशान रहते थे। वे कई बार हमारे घर से पानी लेकर जाते थे। कई बार दूर से पानी लाना पड़ता था।आस-पास के घरों से भी कई बार वकील पानी लेकर जाते थे। गुर्जर ने बताया कि हमारी गली में जेईएन ने गड़बड़ी कर वाल्व को बदं कर दिया है। इस कारण पानी नहीं आता था।
वकील पानी को लेकर परेशान थे। उनके सुसाइड करने का यही कारण है।

Back to top button