google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsजुर्मबीकानेर

55लाख रुपयों के नकली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, दो रंगीन प्रिंटर,कटिंग मशीन और कार जब्त

THE BIKANER NEWS:- 55 लाख के नकली नोट के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात दस
बजे कालू टोल नाके पर पुलिस चैकिंग अभियान चला रही थी। युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास 500-500 रुपए के नोटों के 11 बंडल मिले

युवकों के कब्जे से 55 लाख रुपए के नकली नोटों के बंडल और कार बरामद की है।
उनकी निशानदेही पर उनके घर से दो रंगीन प्रिंटर, नोट के आकार की कटिंग मशीन भी जब्त की है। ये बंडल तीन बैग में मिले। ये पांच-पांच लाख रुपए के पैकेट के रूप में थे। हर पैकेट में पांच सौ के नोट की दस-दस
गड्डियां थी। गिनने पर 55 लाख रुपए हुए। नोटों के बंडल को खोलकर देखा तो अंदर केवल कागज थे। हर गड्डी के आगे और पीछे पांच सौ रुपए के नए असली नोट लगाए गए थे। अंदर नोट की आकृति के कागज थे जिनके बॉर्डर पांच सौ रुपए के नोट जैसे प्रिंट हो रखे
थे। बाहर से गड्डी असली लगती थी।
पांच-पांच लाख रुपए के 11 बंडल
को कागज में इस तरह पेक किया
गया था, जैसे वे बैंक से निकाले गए हो

युवकों की पहचान लूणकरणसर कस्बे के वार्ड
11 निवासी वेद प्रकाश शर्मा (28) आर वार्ड 25 निवासी विनय कुमार बिश्नोई के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के आगरा में नोटों के ये बंडल देने जा रहे थे।  उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023
की धारा 182 (1) में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवकों को थाने में ही जमानत पर छोड़ दिया।

Back to top button