
THE BIKANER NEWS. जस्सोलाई तलाई के पास स्थित बोहरी दादी मंदिर में माता का का श्रंगार, पूजन,महाआरती एवं भण्डारे का आयोजन हुआ। पूजन प. संतोष पुरोहित के द्वारा किया गया। ग्वाल दास पुरोहित से मिली जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी बोहरी दादी का उत्सव धूम धाम से मनाया गया।पहले बोहरी दादी का श्रंगार किया गया।बाद में पूजन और महाआरती का आयोजन हुआ।जिसमे सैकड़ो की संख्या में भक्तो ने दर्शन लाभ लिए और भजन कीर्तन किए।
आयोजन समिति के अश्लेष पुरोहित ने बताया हरिश्वर मानस प्रसार समिति के द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया।जिससे माहौल पूर्ण रूप से भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में सुखदेव पुरोहित,रामचंद्र पुरोहित,बटुक पुरोहित सहित सैकड़ो भक्तो का सहयोग रहा।