google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsबीकानेर

22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला,दो साल पहले की थी लव मैरिज

THE BIKANER NEWS. 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी में 12 नवम्बर की शाम की हे। जहां पर 22 वर्षीय दुर्गा कुमारी ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस सम्बंध में मृतका के ससुर महेन्द्र राम ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि दुर्गा ने उसके बेटे अर्जुन से 2022 में लव मैरिज की थी। जिसके बाद दोनो का जीवन सुखपूर्वक चल रहा था। बीते दिनों ही उसका बेटा गांव गया हुआ था और पीछे से बहु ने फांसी लगा ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button