Rajasthan News: राजस्थान में इन किसानों को मिलेगी अब तीस हजार सलाना प्रोत्साहन राशि, जानें कैसे उठायें फायदा
यह योजना केवल बैलों के संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि छोटे किसानों के आर्थिक संबल के रूप में भी देखी जा रही है। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने में भी यह अहम भूमिका निभाएगी।

राजस्थान न्यूज। बैलों से खेती करने पर किसानों को सालाना 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
किसानों और ग्रामीण बुजुर्गों की मानें तो पहले हर गांव में बैलों की दर्जनों जोडिय़ां देखने को मिलती थी। एक किसान के बैल पूरे गांव में खेती-किसानी में सहायक होते थे।
मगर अब समय बदल चुका है और अधिकतर किसानों ने बैलों को त्याग दिया है। सिंचाई के साधनों से वंचित किसानों ने भी आधुनिक उपकरणों का सहारा लेकर बैलों की उपयोगिता को भुला दिया है।
यही कारण है कि पशुधन की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। यह योजना इस समस्या का समाधान कर सकती है और बैलों के महत्व को फिर से स्थापित कर सकती है।
यह योजना केवल बैलों के संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि छोटे किसानों के आर्थिक संबल के रूप में भी देखी जा रही है। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने में भी यह अहम भूमिका निभाएगी।
बीते वर्षों में बैलों की संख्या में लगातार गिरावट देखी गई थी। यह योजना ग्रामीण भारत की खेती.किसानी को भी एक नया जीवन देगी। सरकार की इस पहल से बैलों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे पारंपरिक खेती की ओर वापसी संभव हो सकेगी।
इस योजना से छोटे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और वह रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।