google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
धर्मबीकानेर

शिव शक्ति साधना पीठ ने किया भागवताचार्यों का सम्मान-युवा पीढ़ी द्वारा परंपरा का निर्वहन करना सुखद : अविनाशजोशी

धर्म, कर्म, आध्यात्म में सिरमौर है बीकानेर: बिस्सा

THE BIKANER NEWS

बीकानेर,19 सितंबर। शिव शक्ति साधना पीठ के अधिष्ठाता भैरव उपासक पं. मनमोहन किराडू की स्मृति में रविवार देर रात आयोजित कार्यक्रम में शहर के भागवताचार्यों, कर्मकांडी ब्राह्मणों, समाजसेवियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
               कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंचित क्षेत्र विकास के अतिरिक्त आयुक्त दुर्गेश
बिस्सा थे। उन्होंने कहा कि धर्म, कर्म और आध्यात्म में बीकानेर सदैव सिरमौर रहा है। यहां के भागवताचार्यों ने देश और दुनिया के अनेक क्षेत्रों में धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं को पहुंचाया है। संस्था द्वारा इनका सम्मान अच्छी पहल है।
              विशिष्ठ अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा नेता अविनाश जोशी ने कहा कि बीकानेर की आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में युवाओं का आना अच्छे संकेत है। इससे अगले कई दशकों तक यह परंपराएं संरक्षित रहेंगी। उन्होंने कहा कि युवा भगवताचार्यों को प्रोत्साहित किया जाना सबसे जरूरी है।
पंडित मनु महाराज ने कहा कि ज्योतिष के क्षेत्र में भी बीकानेर की विशेष पहचान है।
कार्यक्रम में पंडित गोपाल नारायण व्यास, पंडित शिवकिशन किराडू, राजेन्द्र किराडू, अशोक ओझा, पंडित प्रहलाद व्यास, मदन गोपाल व्यास रविशंकर ओझा, विजय शंकर व्यास, रमेश व्यास, पंडित सुनील व्यास, गौरी शंकर व्यास, पंडित मुरलीधर, पंडित विजेंद्र व्यास, पंडित पुरुषोत्तम व्यास, आशाराम व्यास, नयाशहर थाना एसएचओ वेदपाल का माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर शिव शक्ति साधना पीठ से जुड़े भक्तगण व समाज गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
 पंडित प्रदीप किराडू ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने आगंतुकों का आभार जताया।  मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

Back to top button