google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking news

शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त की

THE BIKANER NEWS:-शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली।मृतक सुनील स्वामी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।सुनील ने देर रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने जब कमरा खोलना चाहा, लेकिन अंदर से बंद था। बाद में जैसे-तैसे कमरा खोलकर देखा तो अंदर फांसी पर लटका हुआ था। सुनील को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नयाशहर पुलिस भी देर रात पीबीएम अस्पताल पहुंची। उसका शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। मृतक के परिजनों नयाशहर थाने में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। शव भी लेने से इनकार कर दिया गया।

सुसाइड नोट भी मिला

मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन इसमें क्या लिखा है? इस बारे में पुलिस नहीं बता रही। बताया जा रहा है कि घरेलु परेशानी का जिक्र किया गया है। इसी कारण परिजनों ने नयाशहर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करने की मांग की। थानाधिकारी वेद प्रकाश श्योराण से बातचीत के बाद परिजनों ने दोपहर में मोर्चरी से शव लिया। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है

Back to top button