Movie prime

BREAKING:-सेवगो के चौक में गैस सिलेंडर लिंक होने से घर मे फैली आग,दो लोग झुलसे

 
,,

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के घर मे रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से फैली आग,बुझाने के प्रयास में दो लोग आए चपेट में,पीबीएम में चल रहा है इलाज।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के अंदरूनी इलाके के सेवगो के चौक में पुरषोत्तम सेवग के घर मे हुआ हादसा,गैस सिलेंडर में लगी आग,जिस की चपेट में आने से पुरषोत्तम सेवग और उसका दोहिता हितेश सेवग झुलस गए है।

जिनको पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले गए है। दोनो कितने झुलसे है इसकी पूरी जानकारी नही मिल पाई है, हादसे की सूचना के बाद नयाशहर थाना पुलिस पहुची मौके पर।समय रहते आग पर पाया काबू।