Movie prime

दो अलग अलग जगहों पर आग लगने से हुआ लाखो का नुकसान

 
,,

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर संभाग में दो अलग अलग जगहों पर आगजनी से मचा हड़कंप। लाखो का हुआ नुकसान। पहली घटना बीकानेर के करणी इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई जहां पर एक कोल्ड स्टोरेज में आज आग
लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण देर रात किसी हिस्से में हल्की आग लगी। जो सुबह विकराल हो गई। आग से कोल्ड स्टोरेज में रखा सामान जल गया। करणी इंडस्ट्री एरिया में बने कोल्ड स्टोरेज में लगी आग दूर से ही दिखाई दे रही थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शहर के कई हिस्सों से दमकलें यहां पहुंची। एक हिस्से को तोड़कर पानी की बौछारें डाली गई आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया।


वही दूसरी घटना बीकानेर के लूणकरणसर में हुई जहां पर पराली
के बंडलों से भरी एक ट्रॉली में आग
लग गई। पराली जलकर राख हो गई।
आगजनी की घटना मंगलवार सुबह
लगभग पौने नौ बजे शेखसर गांव के
जीएसएस से आगे धीरदान रोड की है।
शेखसर निवासी रामनिवास गोदारा ने
बताया- पराली की गांठों से लदी ट्रॉली
धीरदान की तरफ जा रही थी। शेखसर
गांव के पास सड़क से गुजर रहे
बिजली के तारों से ट्रॉली के टकराने के
बाद पराली की गांठों में आग लग गई।
गांव के पास ही पराली में आग लगने
से गांव के लोग दौड़कर पहुंचे।


युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए सबसे
पहले ट्रॉली से ट्रैक्टर को अलग किया।
इसके बाद पानी टैंकरों से ग्रामीणों की
मदद से आग पर काबू पाया। ट्रॉली
और पराली जलकर खाक हो गई।
सूचना पर सरपंच सीताराम गोदारा,
रामकिशन गोदारा, पतराम सियाग,
सोहन मेघवाल, बजरंग मेघवाल सहित
शेखसर के युवाओं ने हर संभव मदद की