Movie prime

सागर रोड पर अनियंत्रित कार ने खाया पलटा, एक की मौत तीन घायल

 
,,

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर, बीकानेर :-अनियंत्रित होकर कार ने बीच सड़क खाया पलटा,एक व्यक्ति की हुई मौत तीन अन्य घायल।

मिली जानकारी के अनुसार देवीकुंड सागर रोड पर शनिवार शाम को डी-मार्ट के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में चार लोग सवार थे। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। साथ ही तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार कार में वीर सिंह,रफीक भाटी,शहराज,और एक अन्य सवार डी-मार्ट के आगे से गुजर रहे थे।इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद उन सब को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने  बीदासर निवासी रफीक भाटी को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।