घर मे चल रही थी शादी,चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग,दूल्हे सहित पांच लोग झुलसे
THE BIKANER NEWS:- बीकानेर में शादी वाले घर में आज शाम करीब 4 बजे सिलेंडर से आग लग गई। आगजनी की घटना में दूल्हे सहित उसकी मां और तीन महिलाएं झुलस गई। दो को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जिसमें दूल्हे की मां भी शामिल है।
जानकारी अनुसार- लूणकरणसर के
वार्ड 11 में किसान ओंकारनाथ के घर
में उनके बेटे और दो बेटियों की शादी
की रस्में चल रही थी। तीनों की शादी
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन
होनी है। घर में बान भरने रस्म के लिए
महिलाएं एकत्रित थी। महिलाओ के
लिए चाय बनाने की तैयारी चल रही
थी। तभी अचानक एलपीजी सिलेंडर
ने आग पकड़ ली। आग फैलती गई
और मौके पर बैठी महिलाओं को चपेट
में ले लिया।
दूल्हा-दुल्हन की मां सहित पांच झुलसे
आग में दूल्हे दामोदर की मां मोहिनी
देवी भी चपेट में आ गई। उनक अलावा तुलछी देवी, सरस्वती और
माली और दूल्हा भी झुलस गया।
परिवार और आस-पडोस के लोग
झुलसे लोगों को लूणकरणसर के
सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां
से माली और मोहिनी को प्राथमिक
इलाज के बाद बीकानेर के पीबीएम
हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया।
दोनों 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी है।