{"vars":{"id": "125777:4967"}}

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विशेष पहल 
राजस्थान के 100 आइकन्स होंगे सम्मानित 

 

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि राज्य के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग राजस्थान द्वारा 100 आइकन्स ऑफ राजस्थान पहल शुरू की गई है । इस पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया जाएगा । खास बात यह है कि 55 वर्ष से कम आयु की 55 महिलाओं तथा 45 वर्ष से कम आयु के 45 पुरुषों का चयन किया जाएगा । कार्यकारिणी सदस्य निर्मल पारख ने बताया कि इस योजना के तहत 10 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है तथा 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से विभागीय साईट industries.rajasthan.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है |