{"vars":{"id": "125777:4967"}}

न्यू तरुण मंडल समिति का 29वां वार्षिक स्नेह मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

 

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। न्यू तरुण मंडल समिति, नत्थूसर बास, बीकानेर का 29वां वार्षिक स्नेह मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह 15 अगस्त 2026 को बजरंग धोरा धाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व दोपहर 1 बजे समिति कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से श्री सुरेश सांखला का पुनः अध्यक्ष पद पर चयन किया गया।
बैठक में कोषाध्यक्ष श्री श्याम सांखला ने गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। सचिव प्रहलाद जाखड़ ने आगामी समाज सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए समिति के अर्थतंत्र को मजबूत करने तथा 10 सितम्बर से पदयात्रियों के लिए शुरू होने वाले निशुल्क भंडारे के लिए सहयोग का आह्वान किया।
श्री ओम राठी ने बताया कि बीकानेर से करीब 70 किलोमीटर दूर जैसलमेर मार्ग स्थित राणेरी गांव में तरुण पड़ाव पर पदयात्रियों की सुविधा के लिए टिन शेड एवं स्थायी विद्युत कनेक्शन का कार्य प्रगति पर है। वहीं उपाध्यक्ष श्री बहादुर सिंह भाटी ने रामदेवरा स्थित समिति की धर्मशाला में हॉल, छह वॉशरूम, पानी की टंकी एवं रंगरोगन सहित विभिन्न कार्य जल्द पूर्ण होने की जानकारी दी।
शाम को श्री प्रसाद शर्मा एवं गणेश जी की पार्टी द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। इसके बाद बाबा रामदेव जी की आरती एवं सामूहिक पूजा-अर्चना हुई।
समारोह में विभिन्न भामाशाहों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इनमें श्री रतनवीर सिंह यादव, श्री राजू सिंह भाटी, श्री कैलाश रिटोड़, मनीष जी, गौतम जी सेठिया, रोगनिदान सेवा सदन से देवकिशन जी पेड़ीवाल सहित अनेक गणमान्यजन शामिल रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री महावीर सांखला, महेश चलंवा, गिरधारी सांखला, बाबूलाल गाट, मांगीलाल गाट, उमेश कुमार बोहरा, सांवरलाल गहलोत, सत्यनारायण पटवारी, संजय सैनी, चन्द्र सिंह बागोड़, भगवती राजपुरोहित, राजेन्द्र स्वामी, मघाराम सांखला, शुभम सोखला, मनोज वैष्णव सहित अन्य भामाशाहों का समिति अध्यक्ष सुरेश सांखला ने सम्मान किया।
समिति की महिला विंग की सुमित्रा सांखला, सोनिया सांखला, चेतना गहलोत, तुलना सैनी, ममता देवड़ा, आलका भारती, मानशी, सलोनी, सोनू, दुर्गा, श्याम सांखला, टीना, निकिता, गीतांजलि एवं मुस्कान का सम्मान वरिष्ठ भामाशाह एवं पूर्व सरपंच बहादुर सिंह द्वारा किया गया। वहीं श्रीमती गंगा कपिल सांखला के व्याख्याता पद पर चयन होने पर उनका भी सम्मान किया गया।
समिति की ओर से आयोजित भोजन व्यवस्था में करीब 4000 किलो मोतीपाक के साथ दो प्रकार की सब्जी, पकौड़ी, चावल, दाल एवं पापड़ की व्यवस्था की गई। इसके लिए श्री कालू कुम्हार के नेतृत्व में 15 हलवाइयों की टीम ने दो दिन तक लगातार कार्य किया। टेंट व्यवस्था श्री चोसलाल गहलोत तथा माइक व्यवस्था अमर रेडियो द्वारा की गई।
K.TV के संस्थापक एवं मनोचिकित्सक कन्हैया कच्छावा ने संबोधित करते हुए समाज में बढ़ते नशे और उससे होने वाले प्रारंभिक दुष्प्रभावों के प्रति उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति जयकारों एवं राष्ट्रगान से हुआ। समापन से पूर्व वरिष्ठ सदस्य एवं गोलोकवासी श्री मुरली विश्नोई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री बजरंग धोरा धाम के श्री मनकू महाराज का आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर सांखला ने किया।