व्याख्याता मोहर सिंह सलावद सहित प्रदेश के 50 शिक्षक ‘शिक्षक गौरव सम्मान-से होंगे सम्मानित
THE BIKANER NEWS :-बीकानेर। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रदेश के 50 शिक्षकों को इस वर्ष ‘शिक्षक गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर की ओर से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस राज्य स्तरीय सम्मान के लिए प्रदेशभर से प्राप्त 491 आवेदनों में से 50 शिक्षकों का चयन किया गया है।
संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने बताया कि चयनित शिक्षकों में बीकानेर के व्याख्याता मोहर सिंह सलावद भी शामिल हैं। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उनका चयन सम्मान के लिए किया गया है।
मोहर सिंह सलावद को रविवार, 6 सितंबर 2026 को जयपुर के चौमूं स्थित कोजी होटल, नियर भोज लावा पुलिया में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान की ओर से बताया गया कि यह सम्मान शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के कार्यों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।