{"vars":{"id": "125777:4967"}}

स्व: रमेश लिंबा की प्रथम पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर, 128 रक्तदाताओं ने दिया रक्त का दान।

 
THE BIKANER NEWS:-दिनांक 16.05.2026, शनिवार को बीकानेर अंचल के ग्राम बड़ी ढाणी, रावतसर में स्व. रमेश लिंबा की प्रथम पुण्यतिथि पर समस्त ग्रामवासियों और मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया। शिविर की शुरुआत में पुण्यात्मा के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि की गई। 
ग्रामवासियों के अनुसार सुबह 9 बजे से ही गांव के राजकीय विद्यालय परिसर में रक्तदाताओं का तांता लग गया। लगभग 160 रक्तदाताओं ने रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण कराया। परन्तु 128 रक्तदाता ही ब्लड बैंक के मापदंडों पर खरे उतरे और सफलतापूर्वक अपना रक्तदान किया। 
मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन के घनश्याम ओझा सारस्वत, नेमीचंद गेधर ने समस्त रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस महान आयोजन में रक्त संग्रहण का कार्य राजकीय ब्लड बैंक, पीबीएम अस्पताल द्वारा किया गया। ब्लड बैंक टीम प्रभारी डॉ. ईशान जोशी ने शिविर आयोजकों को शिविर के अंत में मोमेंटो प्रदान कर रक्तदाताओं की रक्तदान के लिए जागरूकता की सराहना की।
इस दौरान चोरूलाल लखेसर, नेमीचंद गेधर, संजय लिंबा, आशुराम बोरावड़, विक्रम ईछपुल्याणी, महेन्द्र सिंह बीका, घनश्याम ओझा, जितेश सोनी, पीयूष जोशी, शंकर लाल लिंबा, सांवरलाल मंगलाव, जेठू सिंह, अर्जुन लिंबा, शिवलाल गेधर आदि ने उपस्थित रहकर शिविर की व्यवस्थाओं को संभाला और रक्तदाताओं के हौसले के अफजाई कर, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। 
ग्रामवासियों ने नम आंखों से पुण्यात्मा को याद कर, इस सफल आयोजन हेतु ईश्वर को धन्यवाद दिया।