{"vars":{"id": "125777:4967"}}

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर  की 135वीं जयंती पर कोलायत क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कि

 
THE BIKANER NEWS:-दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर कोलायत क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो आप सभी साथियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में गांव-ढाणी से निकली विशाल रैली में हजारों की संख्या में युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। रैली को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सफल बनाने वाले सभी साथियों का आयोजन समिति की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
इसके पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह एवं आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री विश्राम जी मीणा (संभागीय आयुक्त, बीकानेर) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश जी नायक (उपखंड अधिकारी) द्वारा की गई। साथ ही श्रीमती पूनम कंवर (तहसीलदार, कोलायत) एवं श्री रामलाल जी परिहार (आयुक्त, कर विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्व समाज के गणमान्य व्यक्तियों की सराहनीय भागीदारी रही।
प्रचार-प्रसार के दौरान समयाभाव के कारण जिन गांवों तक समिति नहीं पहुंच पाई, उसके लिए समिति ने खेद व्यक्त किया है। साथ ही मंच संचालन के दौरान यदि किसी साथी का स्वागत, सम्मान या उद्बोधन नहीं हो पाया हो तो समिति ने उसे मानवीय भूल मानते हुए क्षमायाचना की है।
कार्यक्रम की सफलता पर आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री आशीष कांटिया ने बताया कि यह आयोजन समाज के सभी वर्गों के सहयोग और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त किया।