{"vars":{"id": "125777:4967"}}

वार्ड नंबर 21 में पेयजल संकट को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में सुधार का मिला आश्वासन

 
THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। वार्ड नंबर 21 में पिछले लंबे समय से चली आ रही पीने के पानी की समस्या के समाधान हेतु आज मंगलवार को वार्डवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नया शहर टंकी स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सहायक अभियंता से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

पूर्व पार्षद हसन अली गौरी ने बताया कि वार्ड नंबर 21 की मुख्य गलियों सहित कई उप-गलियों में पानी बिल्कुल नहीं पहुंच रहा है, जिससे आमजन त्रस्त है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी न आने से स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) महोदय को वार्ड की भौगोलिक स्थिति और पानी की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी दी।
​गौरी ने प्रभावित इलाकों की सूची सौंपते हुए बताया कि निम्नलिखित क्षेत्रों में स्थिति बेहद चिंताजनक है:
​गली नंबर 1, 2 और 3 तथा इनकी सभी उप-गलियां
​रिजवान खन्ना वाली उप-गली
​सहीराम बिश्नोई (राजस्थान पुलिस) वाली उप-गली
​नबी बक्स वाली गली
​मुन्ना पीर वाली गली
​सलीम खिलजी वाली गली
​माता जी के मंदिर के पीछे वाल्मीकि बस्ती
​आजाद मेमोरियल स्कूल के पीछे का क्षेत्र
भाटो ​का वास और फकीरों का मोहल्ला
​नई पाइपलाइन बिछाने की मांग: पूर्व पार्षद हसन अली गौरी ने अधिकारियों को अवगत कराया कि कई गलियों में पुरानी पाइपलाइनें पूरी तरह चोक या क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिसके कारण पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। इन गलियों में तुरंत नई पाइपलाइन डलवाना बेहद जरूरी है।
​10 दिनों में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन
​वार्डवासियों और पूर्व पार्षद की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आगामी 10 दिनों के भीतर पानी की सप्लाई व्यवस्था में पूरी तरह सुधार करने का ठोस आश्वासन दिया है।
​इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद हसन अली गौरी के साथ मुकेश जोशी, हरिकिशन जाट, सिकन्दर राठौड़,बेबी बानो ,अकबर अली ,रोशन अली   सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक और महिलाएं मौजूद रहीं।