{"vars":{"id": "125777:4967"}}

शहर के इस थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना,एक युवक पीबीएम में भर्ती

 

बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में चाकूबाजी की वारदात की खबर सामने आ रही है।जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के भुट्टो के चौराहे पर दो गुटों में मारपीट हो गई।जिसमे एक युवक के चोटें आई है। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

एक गुट की ओर से चाकूबाजी की गई। इस चाकूबाजी में असलम नामक युवक को चोटें आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश झगड़े का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल असलम का पीबीएम में उपचार चल रहा है। हालांकि युवक की हालत स्थिर है। किन्तु उसके पेट में घाव हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।