{"vars":{"id": "125777:4967"}}

ABRSM बीकानेर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित*
*दानाराम भादू बने जिलाध्यक्ष, नरेन्द्र आचार्य को मिली जिलामंत्री की जिम्मेदारी,शिक्षक हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान

 

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान, जिला बीकानेर की साधारण सभा की प्रथम बैठक  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेल वेल, बीकानेर में आयोजित हुई। 
 महासंघ के प्रदेश सचिव एवं जिला पालक रवि आचार्य के सानिध्य में आयोजित बैठक में संगठन के आगामी कार्यकाल के लिए नई जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नई जिला कार्यकारिणी में
जिलाध्यक्ष: दानाराम 
जिलामंत्री: नरेन्द्र आचार्य 
महिला मंत्री श्रीमती बबीता वर्मा 
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनिल सोनी 
जिला उपाध्यक्ष: श्रीमती मीरा वर्मा, जगदीश मंडा, श्रीराम खिलेरी, मोहनलाल डोगीवाल,
जिला सचिव अलसीराम विश्नोई , प्रवीण टॉक,
जिला कोषाध्यक्ष: महेश छीपा
अतिरिक्त जिलामंत्री: मोहम्मद फैसल को मनोनीत किया गया 
*"राष्ट्रहित में शिक्षा और शिक्षा हित में शिक्षक" – रवि आचार्य*
*प्रदेश सचिव एवं जिला पालक रवि आचार्य* ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का मूल मंत्र "राष्ट्रहित में शिक्षा और शिक्षा हित में शिक्षक" है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संवाहक नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का शिल्पकार है। इसलिए संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं सेवा भाव से कार्य करे। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति पद नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभाव से किया गया सेवा कार्य है।
*निवर्तमान जिलाध्यक्ष मोहनलाल भादू* ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी पूंजी उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। 
*नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दानाराम* ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा प्रत्येक विद्यालय तक महासंघ की विचारधारा पहुंचाने के लिए जिला कार्यकारिणी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।
*प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बिश्नोई* ने कहा कि संगठन में पद केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि समाज एवं शिक्षक हितों के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से सेवा, समर्पण, अनुशासन और कर्मयोग की भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को जिले की सबसे सशक्त शिक्षक शक्ति बनाने का आह्वान किया।
*मण्डल संयुक्त मंत्री विनोद पुनिया* ने अपने उद्बोधन में कहा कि सशक्त संगठन ही शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों एवं हितों की प्रभावी आवाज बन सकता है।
*नव नियुक्त जिला मंत्री नरेन्द्र आचार्य* ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार, प्रत्येक शिक्षक की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा संगठन की विचारधारा को प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। 
बैठक के अंत में पवन शर्मा, दुर्गाराम सारण, महावीर धतरवाल, विकास पंवार, मोहम्मद रमजान, पूनमचंद गोदारा, जितेन्द्र सिंह भाटी,राकेश, राजेन्द्र व्यास, अनूप विश्नोई सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवगठित जिला कार्यकारिणी का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।