स्वतंत्रता दिवस पर दिव्यांग बच्चों का सम्मान, अलका पारीक ने स्नेह और आशीर्वाद से बढ़ाया हौसला
बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिव्यांग सेवा संस्थान, बीकानेर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष सम्मान एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलका जी पारीक ने अपनी सासू मां की अस्वस्थता के बावजूद अपना अमूल्य समय निकालकर संस्थान के दिव्यांग बच्चों के बीच उपस्थित होकर उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उनका यह संवेदनशील भाव बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम के दौरान जोड़बीड़ भैरवनाथ स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक श्री मेघराज गहलोत द्वारा संस्थान के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली बालिकाओं को बैग वितरित किए गए।
इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा स्वयं तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। बच्चों की कला, मेहनत और हुनर को प्रोत्साहन मिलने से उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान मिलती है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने अलका जी पारीक की सासू मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की।