अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद का मेडिकल कैंप व जन धन बैंक खाता खुलवाने का कैंप शुरू
विधायक जेठानंद व्यास ने फीता काट किया दो दिवसीय कैंप का शुभारंभ
इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद समाज की सबसे प्राचीन संस्था है तथा यह समय-समय पर अनेक सामाजिक सरोकारों को निभाती आ रही है। इस संसार ने पुष्करणा सामूहिक विवाह के अवसर पर जो मेडिकल कैंप व जीरो बैलेंस के बैंक खाता खुलवाने के कैंप लगाए हैं वह वास्तव में सराहनीय है। इसे आमजन को बड़ा लाभ मिलेगा।
युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित ने पूरे आयोजन पर प्रकाश डाला तथा बताया कि पूरे शहर में मांगलिक उत्सव चल रहे हैं ऐसे में हारी बीमारी होने पर तत्काल मेडिकल सुविधा इन कैंपों पर मिलेगी। शादियों के सीजन में किसी को तत्काल मेडिकल की आवश्यकता है तो यहां पर न केवल चेकअप होगा बल्कि निशुल्क दवा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनधन योजना के तहत यहां पर आईडीबीआई बैंक का कैंप भी लगाया गया है। दो दिन तक यहां पर जनधन योजना के तहत यह बैंक जीरो बैलेंस में बैंक अकाउंट खोलेगी। इसलिए अधिकाधिक संख्या में लोगों को इन कैंपों का लाभ उठाना चाहिए।
अखिल भारतीय पुषटीकर सेवा परिषद (युवा प्रकोष्ठ) के मेडिकल कैम्प मे डा पुनीत व्यास व अमित व्यास तथा भवर प्रजापत ने अपनी सेवाएं दे। मेडीकल कैम्प मे निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में समाज सेवी डॉ एसएल हर्ष, डॉ बसंती हर्ष, डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, ओम नारायण पुरोहित, डा सोम नारायण पुरोहित पुरोहित, सरजू नारायण पुरोहित, घनश्याम बिस्सा, गोविन्द जोशी, लोकेश नारायण, मनीष पुरोहित, एडवोकेट सुरेश नारायण पुरोहित, राजेश शर्मा, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास, हरगोपाल चुरा,सूरज रंगा व जयगौपाल पुरोहित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।