भीषण गर्मी में मानव सेवा की मिसाल: पीबीएम जनाना अस्पताल के बाहर लगाई छाछ सेवा
May 26, 2026, 23:13 IST
बीकानेर, 26 मई। तेज गर्मी और तपते मौसम के बीच मानव सेवा का सुंदर उदाहरण पेश करते हुए समाजसेवी राजेश पारीक एवं रानी पारीक ने पीबीएम जनाना अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजनों के लिए छाछ सेवा का आयोजन किया। गर्मी से राहत देने वाली इस सेवा का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया।
राजेश पारीक ने बताया कि यह सेवा कार्य वे प्रतिवर्ष नियमित रूप से करते आ रहे हैं, ताकि अस्पताल में आने वाले जरूरतमंदों और मरीजों के परिजनों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
इस पुनीत सेवा कार्य में स्माइल ग्रुप के मेघराज जी गहलोत, मुकेश जी, अलका पारीक, सपना जी एवं अरविंद जी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं जुगल जी द्वारा भी सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
सेवा से जुड़े सभी लोगों ने मिलकर मानवता, परोपकार और सेवा भाव का संदेश दिया। भीषण गर्मी के इस दौर में छाछ सेवा जैसी पहल लोगों के लिए राहत के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणा का कार्य कर रही है।