जब तक इतिहास रहेगा रानी अहिल्याबाई होल्कर का नाम सम्मान से लिया जायेगा- विधायक छोटू सिंह भाटी
THE BIKANER NEWS. जैसलमेर।कैलाश बिस्सा। भाजपा जिला कार्यालय में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती के अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुवे जैसलमेर के लोकप्रिय विधायक छोटू सिंह भाटी ने कहा कि रानी होल्कर ने अपने जीवन मे ऐसे पुनीत कार्य किये जिनके लिये इतिहास हमेशा याद रखेगा। 31 मई 1725 को जन्मी होल्कर को आज 300 वर्ष हो रहे है लेकिन अपने जीवनकाल मे जो समाज के लिये कई तीर्थघाट , मन्दिर, कुवे- बावडिया, भूखों के लिये अन्न व प्यासों के लिये पानी जैसे पुनीत कार्य किये उन्हें कभी भुलाया नही जा सकता। उनका जीवन काल संघर्षपूर्ण रहा व मात्र 21 वर्ष की आयु में ही उनके पति खांडेराव युद्ध मे वीर गति को प्राप्त हो गये थे। भाटी ने कहा कि अहिल्याबाई सती होना चाहती थी लेकिन उसके पिता समान ससुर ने उन्हें रोका। देखते देखते आगे जवान पुत्र, दामाद, पुत्री, पिता समान ससुर, सभी को खोने के बाद जिस तरह माता अहिल्याबाई ने साहस के साथ शासन किया वो सराहनीय है।
देवी अहिल्याबाई को न्याय की देवी भी माना जाता था जिसने न्याय के लिये अपने बेटे तक को रथ से कुचलवाकर मार देना चाहती थी।
इससे पूर्व निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा, जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी व जिला मंत्री व जिला संयोजक मदन सिंह राजमथाई ने अपने ओजस्वी भाषा मे विचार वक्त किये। मंच संचालन जिला महामंत्री सवाई सिंह गोगली ने किया।
जिला मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि आज के कार्यक्रम में सह संयोजक संतोष पालीवाल, पूर्व प्रधान मूला राम चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष हुकमा राम प्रजापत, युवा मोर्चा अध्यक्ष उदय सिंह भाटी, उपाध्यक्ष हिमंता राम चौधरी, जिला आईटी संयोजक गजेंद्र सिंह सोलंकी, उषा खत्री, खातून, अनिकेत बिस्सा,ओम सेवक, अजय व्यास, कंवराज सिंह चौहान, मनोहर सिंह दामोदरा, अमृत सुथार, महेंद्र तंवर, डॉ गोवर्धन सुंडिया, वीरेंद्र सिंह रामगढ़, अरुण पुरोहित, भवानी सिंह भाटी, नीमदान , जितेंद्र भूतड़ा, गवालदास, वीरेंद्र सिंह हमीरा, नवल चौहान, साबिर, सुरजा राम, व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।