पूनरासर हनुमान जी का भादवा मेला 19 सितंबर को,,बागड़ी परिवार ने तिथियों का निर्धारण
Updated: Aug 25, 2026, 19:30 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। श्री पूनरासर हनुमान जी के भक्तजनों के लिए आगामी मेलों की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। बीकानेर के तेलीवाड़ा चौक स्थित बागड़ी परिवार की ओर से इन तिथियों का निर्धारण एवं अनुमोदन किया गया है। पूनरासर हनुमान जी के भादवा मेले का आयोजन 19 सितंबर 2026, शनिवार को शुभ मिति भादवा सुदी अष्टमी के अवसर पर होगा।
मेले के लिए श्रद्धालुओं की पैदल रवानगी 16 एवं 17 सितंबर 2026 को होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन पैदल पूनरासर धाम के लिए रवाना होंगे।
वहीं, आगामी शरद पूर्णिमा आसोज मेले का आयोजन 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को शुभ मिति आसोज सुदी पूर्णिमा के अवसर पर किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी तेलीवाड़ा चौक के बागड़ी परिवार के आशीष बागड़ी ने दी। मेले की तिथियां घोषित होने के साथ ही श्रद्धालुओं में तैयारियां शुरू हो गई हैं।