भारतीय मजदूर संघ, बीकानेर जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न
Feb 22, 2026, 22:49 IST
THE BIKANER NEWS:- दिनांक 22 फरवरी 2026 को भारतीय मजदूर संघ, बीकानेर की जिला कार्यसमिति बैठक संघ कार्यालय, बीकानेर में दोपहर 1:30 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गौरीशंकर जी व्यास (पूर्णकालिक) एवं श्रीमती रेखा पंडित ने की तथा मंच संचालन जिला मंत्री श्री नवीन स्वामी द्वारा किया गया।
बैठक में पुरी, उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गौरीशंकर जी व्यास ने अधिवेशन में पारित 5 प्रमुख प्रस्तावों की जानकारी दी, जिनमें—
श्रम कानूनों का बिना किसी अपवाद के सभी श्रमिकों पर सार्वभौमिक रूप से लागू किया जाना।
ठेका श्रमिकों के शोषण को समाप्त करने हेतु कानून में संशोधन।
आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी घोषित कर वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करना।
श्रमिक हितों की रक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार।
जनरल भर्ती पर लगी रोक को तत्काल हटाना।
बैठक में निर्णय लिया गया कि *दिनांक 25 फरवरी 2026 को कलेक्टर, बीकानेर* के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को श्रम विरोधी कानूनों एवं बजट घोषणा के विरोध में ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर *3:00 बजे गंगा थिएटर से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर* प्रदर्शन किया जाएगा। सभी इकाइयों ने प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
श्री ओम रामावत (जिला संगठन मंत्री),
महासंघ प्रदेश मंत्री श्री दिलीप जी व्यास,
कार्यालय मंत्री श्री महावीर प्रजापत,
वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री रघुनाथ सिंह जी सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील जी बिश्नोई,श्री गोपीकिशन जी गहलोत (BPTMS),श्री भोजराज जी गहलोत, श्री राजेश कुमार, श्री चंद्र प्रकाश धारू, श्री सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती एवं श्रमिक हितों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।