बीकानेर: ट्रेन से गिरने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। उदयरामसर रेलवे स्टेशन और पलाना रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे मिलने पर राहत एवं सेवा कार्य से जुड़ी संस्थाओं के सदस्य मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के सदस्य एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर जीआरपी थाना अधिकारी हज़ारा पठान, काना राम तथा पुलिस टीम की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई की गई।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान मूला राम (52 वर्ष) पुत्र चन्दा राम, निवासी धरणोक, नोखा के रूप में हुई है।
घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।बीकानेर। उदयरामसर रेलवे स्टेशन और पलाना रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे मिलने पर राहत एवं सेवा कार्य से जुड़ी संस्थाओं के सदस्य मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के सदस्य एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर जीआरपी थाना अधिकारी हज़ारा पठान, काना राम तथा पुलिस टीम की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई की गई।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान मूला राम (52 वर्ष) पुत्र चन्दा राम, निवासी धरणोक, नोखा के रूप में हुई है।
घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।