{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर: आज सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

 

Bikaner News : बीकानेर से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।  जहाँ एक युवक कि ट्रैन कि चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार बता दे कि मामला नापासर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।  जहाँ गढ़वाला गांव में ट्रेन की चपेट में आने से एक 34 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 

मृतक के भाई मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई 

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि मृतक के भाई गिरधारी लाल मेघवाल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि बुधवार सुबह जब कानाराम खेत जा रहा था, तभी वह रेलवे ट्रैक पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 वहीँ मृतक की पहचान कानाराम के रूप में हुई है, जो लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।