Bikaner Breaking:- देर रात पेट्रोलियम प्रोडेक्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री पर कृषि कृषि मंत्री ने की छापेमारी, मचा हड़कंप
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को नकली बॉयो डीजल का स्टोरेज होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर उन्होंने बुधवार देर रात खुद पहुंचकर नापासार में एक फैक्ट्री पर कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां उन्होंने पेट्रोलियम प्रोडेक्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में बड़े बड़े कंटेनेरों में इंडस्ट्रियल ऑयल भरा हुआ था। ये केमिकल सूरत से लुधियाना और दिल्ली भेजा जाता है, जिसका ई-वे बिल भी बनता था। टैंकर नापासर में खाली हो जाता था। वहां कई ई-वे बिल मिले हैं, जो सूरत- अहमदाबाद सेनलुधियाना और दिल्ली जैसे शहरों के थे। मिली शिकायत के बाद कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने फैक्ट्री में छापेमारी करते हुए करीब डेढ़ लाख लीटर इंडस्ट्रियल ऑयल बरामद किया है। इस दौरान फैक्ट्री में एक पलंग के नीचे बॉक्स में 15 लाख रुपए कैश भी बरामद किए। नापासर पहुंचने से पहले मंत्री मीणा ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा को अधिकारियों की एक टीम नापासर भेजने के आदेश दिए थे।
वही फैक्ट्री मालिक का कहना है कि इंडस्ट्रियल यूज के लिए केमिकल बनाते हैं। इसका भुजिया फैक्ट्रियों में उपयोग किया जाता है बीकानेर में ये अकेली फैक्ट्री नहीं है, जहां ऐसा तेल बनता है। कई और फैक्ट्रियों में भी केमिकल बनता है।