{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी का विस्तार: जयकिशन पुरोहित को मिली सचिव की जिम्मेदारी

 

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

​संगठन को मजबूती देने की दिशा में उठाए गए इस कदम के तहत विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। जिसमे  जय किशन पुरोहित को मिली सचिव की जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

  • सचिव पद: नई कार्यकारिणी में जयकिशन पुरोहित को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनके साथ ही मुजीब, पूनम चंद नायक, जयदीप सिंह जावा, धनपत चायल, अहमद अली भाटी, रामनाथ आचार्य, संजय दयाल पुरोहित, अभिजीत चौधरी, मनीष खान, ताहिर हसन कादरी, नंदलाल गहलोत, खेमचंद तेजी, शकील अहमद और सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को भी सचिव नियुक्त किया गया है।
  • संगठन महासचिव तथा कोषाध्यक्ष: रमजान अली को संगठन महासचिव और मनीष पुरोहित नटसा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
  • उपाध्यक्ष पद: हजारी मल देवड़ा, अरविंद मिड्ढा, दिलीप बांठिया, अमरीक सिंह और मो. फारूक को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
  • महासचिव पद: सुभाष स्वामी, गुरुबालक ओझा, सुशील सुथार, सुरेन्द्र डोटासरा, मनोज चौधरी, योगेश गहलोत और सुनीता गौड़ को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।