बीकानेर: सूदखोरी से तंग आकर एक और युवक ने दी जान, कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज
Bikaner news। बीकानेर जिले से इस वक्त कि अब्दी खबर सामने आ रही है। बता दे कि शहर में सूदखोरों से परेशान होकर एक और युवक ने अपनी जवानलीला समाप्त कर ली।
बार बार युवक को सूदखोर द्वारा परिताड़णा का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद युवक ने ये कठोर कदम उठाया। जानकारी के अनुसार बता दे कि घटना शहर के गंगाशहर के गोपेश्वर बस्ती में हुई। सोमवार को युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। यहां रहने वाले गोपाल भादाणी पुत्र स्व. रमेश भादाणी ने सोमवार को बुआ के घर में आत्महत्या कर ली।
गंगाशहर थाने में मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार बता दे कि परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई को दो-तीन साल से आरोपी परेशान कर रहे थे। इस संबंध में मृतक के भाई मूलचंद ने गंगाशहर थाने में बड़ा बाजार स्थित महात्मा चौक मे रहने वाले अजय, अविनाश व राकेश जैन व चार पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार
वहीं गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि नामजद युवकों राकेश जैन, अविनाश जैन व अजय जैन को राउंडअप कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से परेशान होकर गोपाल ने आत्महत्या कर ली।