{"vars":{"id": "125777:4967"}}

ग्वालियर की राष्ट्रीय संगोष्ठी में बीकानेर की इतिहासकार डॉ मेघना को मिला विद्या श्रीवास्तव मेमोरियल अवॉर्ड,

 
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर इतिहास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु बीकानेर की इतिहासकार डॉ. मेघना शर्मा को ग्वालियर में इतिहास की मध्य भारत से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय जर्नल और मध्य भारतीय इतिहास शोध संस्थान द्वारा भारत की अद्भुत विरासत कला, संस्कृति, पुरातत्व और पर्यावरण विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में श्रीमती विद्या श्रीवास्तव मेमोरियल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

ये अवार्ड डॉ. मेघना के इतिहास के क्षेत्र में बाइस वर्षों के शोध प्रकाशनों, विदेशी विश्वविद्यालयों में उद्बोधनों, इतिहास और महिला अध्ययन आधारित निरंतर पुस्तक प्रकाशन व विविध विषयों पर शोध निर्देशन जैसी अतुलनीय उपलब्धियों के दृष्टिगत दिया गया। मंच से डॉ. मेघना का अभिनंदन पत्र संगोष्ठी संयोजक डॉ. विनय श्रीवास्तव द्वारा पढ़ा गया। मंच से डॉ. मेघना को पुष्पहार, श्रीफल, शॉल, अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने वालों में प्रो. संजय स्वर्णकार, प्रो. जिगर मुहम्मद, प्रो. पूरन सहगल, डॉ. नर्मदा प्रसाद उपाध्याय, डॉ. दीपक खरे, प्रो. हंसा व्यास, संगोष्ठी की आयोजन सचिव डॉ. आशा श्रीवास्तव शामिल रहे। डॉ. मेघना वर्तमान में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।