बीकानेर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से पर्स छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 महीने बाद सुलझी गुत्थी
क्या था पूरा मामला?
घटना 21 जनवरी 2026 की है। श्रीमती पूजा सोनी अपनी बेटी स्वाति के साथ कोटगेट सट्टा बाजार स्थित गणेश जी मंदिर से दर्शन कर शाम के समय स्कूटी से लौट रही थीं। जब वे जेल सर्किल से जेल रोड की तरफ जोशी होटल के पास पहुंचीं, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर महिला का लेडीज पर्स छीन लिया। इस संबंध में कोतवाली थाने में बीएनएस (BNS) की धारा 304 (2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस टीम की मेहनत से पकड़े गए आरोपी
आईजी श्री ओमप्रकाश और एसपी श्री कावेन्द्र सागर के निर्देशन तथा थानाधिकारी श्रीमती सविता डाल के नेतृत्व में इस घटना के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने दिन-रात मेहनत करते हुए तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और परंपरागत पुलिसिंग के आधार पर आखिरकार दोनों अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:
- धीरज उर्फ लॉरेंस (20 वर्ष): पुत्र सुनील कुमार नायक (निवासी- नायकों का मोहल्ला, सरकारी स्कूल के पास, पुलिस थाना कोटगेट, बीकानेर)
- ओमप्रकाश उर्फ ओमला (22 वर्ष): पुत्र मूलाराम जाट (निवासी- नोखा मंडी, वार्ड नंबर 23, मोहनपुरा, पुलिस थाना नोखा, बीकानेर)
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें केंद्रीय कारागृह बीकानेर भेज दिया गया है।
कांस्टेबल विजय की रही विशेष भूमिका
इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने में विशेष टीम के सदस्य और पुलिस थाना कोतवाली के कांस्टेबल श्री विजय (कानि. 873) की अहम भूमिका रही। इस स्पेशल पुलिस टीम में एसआई श्री मुकेश कुमार और कांस्टेबल श्री महेंद्र (कानि. 746) भी शामिल थे।