{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर: पति-पत्नी के बीच झगड़े में पति ने काट लिया गला, हुई मौत 

 

Bikaner Crime News : बीकानेर से इस वक्त का बड़ा ही ह्रीं कर देने वाला मामला सामने आ रहा है।  जिसके सुन सब के होश उड़ गए।  जानकारी के अनुसार बता दे की बुधवार रात का मामला है और यह घटना  घटना कॉलोनी क्षेत्र की है। 

जहाँ पति-पत्नी के बीच झगड़े में पति ने चाकू से गला काटकर सुसाइड कर लिया। उसको बचाने की कोशिश में पत्नी और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने क्या बताया 

एएसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया- कमला कॉलोनी में रहने वाले सन्नी पंवार (42) और उसकी पत्नी ममता पंवार के बीच रात करीब साढ़े 9 बजे झगड़ा हो गया था।

पहले दोनों के बीच झगड़ा सिर्फ बोल-चाल तक सीमित रहता था। करीब-करीब रोज ही लड़ते थे। बुधवार झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में सन्नी किचन में गया और वहां से सब्जी काटने वाला चाकू ले आया।

एएसपी ने बताया कि सन्नी (मृतक) की पत्नी ममता ने बयान दिया है कि पति ने सुसाइड किया है। रोकने की कोशिश में वो भी घायल हो गई।