{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर: शौच के लिए गई महिला के कपड़े फाड़े,दुष्कर्म करने का किया प्रयास, पुलिस ने जाँच की शरू 

शौच के लिए गई महिला के साथ जबरदस्ती करने की खबर सामने आ रही है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
 

The Bikaner News : राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त की हैरान कर देने वाली खबर आ रही है।  जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। 

ताजा मामला राजस्थान श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने से सामने आ या है जहाँ शौच के लिए गई महिला के साथ जबरदस्ती करने की खबर सामने आ रही है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीडि़ता ने बताया कि 27 जून को सुबह करीब 6 बजे वह अपनी ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत मे शौच करने गई थी। जहां आरोपी व्यक्ति व महिला पहले से ही खड़े थे।  इसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया The Bikaner News

 
महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास 
मिली जांनकारी के अनुसार बता दे की पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने उसके कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

इस दौरान वह चिल्लाई तो आरोपी भाग गए।  वहीँ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देने की धमकी दी। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते है व उसे बदनाम करने पर आमादा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।The Bikaner News