{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर: बिजली विभाग की फिर दिखी लापरवाही...एक और किशोर की हुई मौत

युवक की उम्र मात्र 15 साल थी जो सियाणा गांव का रहने वाला था। सवाईसिंह (15) पुत्र छैलूसिंह राठौड़ बिजली के स्विच में कूलर का तार लगा रहा था। तभी अचानक से वोल्टेज बढ़ गया, जिससे कूलर का तार जल गया और सवाईसिंह करंट की चपेट में आ गया।Bikaner News
 

Bikaner News :  राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  जहां सियाणा गांव में कूलर का तार लगाते समय अचानक वोल्टेज बढ़ गया, जिससे कूलर का तार जल गया और किशोर करंट से अचेत हो गया। परिजन उसे PBM अस्पताल ले गए, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद पुरे गांव में शोक की लहर दौड गई। 

वहीँ बटे दिनों में एक गांव के एक और शख्स की बिजली की चपेट में आने से जान चली गई थी। इस हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं।Bikaner News

 

15 वर्ष थी युवक की उम्र 

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की युवक की उम्र मात्र 15 साल थी जो सियाणा गांव का रहने वाला था। सवाईसिंह (15) पुत्र छैलूसिंह राठौड़ बिजली के स्विच में कूलर का तार लगा रहा था। तभी अचानक से वोल्टेज बढ़ गया, जिससे कूलर का तार जल गया और सवाईसिंह करंट की चपेट में आ गया।Bikaner News

 करंट लगने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ( Bikaner Hoshpital ) लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।Bikaner News

 

विभाग में नहीं हो रही सुनवाई 

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार वोल्टेज बढ़ने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब तो बिजली का करंट लोगों की जान लेने लगा है। Bikaner News