Bikaner News : आज नोखा नगरपालिका ई ओ का विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत किया गया
Bikaner News : आज दिनांक 27-06-2025 को विप्र फाउंडेशन (महिला प्रकोष्ठ) जोन-1बी कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सीमा मिश्रा के नेतृत्व में प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा का गुलदस्ता व विप्र दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया सुश्री स्वाति शर्मा ने नगरपालिका नोखा में ई ओ पद पर कार्य ग्रहण किया है .
प्रदेश अध्यक्ष सीमा मिश्रा ने बताया की सुश्री स्वाति शर्मा की प्राथमिक शिक्षा कोलकाता में व कॉलेज शिक्षा जमशेदपुर में हुयी है.
इन्होने कठिन परिश्रम कर तीसरे प्रयास में ये सफलता हासिल की है विप्र समाज को ऐसे होनहारों पर गर्व है. समाज के युवाओ को प्रेरणा मिलती है .
कार्यकारिणी में नोखा तहसील महामंत्री प्रियंका उपाध्याय, विजय श्री रांकावत, संगीता गौड़, सीमा शर्मा, जय श्री ओझा, रचना जी, दशरथ गौड़, नारायण राजपुरोहित ,मनोज उपाध्याय मोजूद रहे