बीकानेर पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक',रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
THE BIKANER NEWS:- बीकानेर: जिले में हार्डकोर अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीकानेर पुलिस ने एक बड़ी 'सर्जिकल स्ट्राइक' करते हुए गंगाशहर इलाके में प्रशासन के साथ मिलकर बड़ी बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय गुर्गे और गंगाशहर थाने के हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत के खिलाफ की गई है।
आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के सख्त निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से जिले के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों के सुपरविजन में हुई संयुक्त कार्रवाई
पुलिस और प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई को एडिशनल एसपी (ADSP) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। मौके पर सीओ हिमांशु शर्मा और गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ मोर्चा संभाला। वहीं, प्रशासनिक कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) की तहसीलदार आकांक्षा गोदारा भी मौके पर मौजूद रहीं।
तोड़ी गई बालकनी, थमाया गया नोटिस
प्रशासन की टीम ने हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत की संपत्ति पर कड़ा एक्शन लेते हुए उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बुलडोजर की मदद से उसके घर की बालकनी को तोड़ दिया गया। साथ ही, प्रशासन की ओर से आरोपी के परिजनों को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भी थमाया गया है।
जरायम की दुनिया का पुराना नाम है हरिओम रामावत
पुलिस के अनुसार, हरिओम रामावत रोहित गोदारा गैंग का एक सक्रिय सदस्य है और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं: