बीकानेरवासियों ने कुरुक्षेत्र में आरती कर पुण्य अर्जित किया
Nov 5, 2025, 21:06 IST
THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, सनातन धर्म साधना पीठ के मुख्य संरक्षक पुराण केशरी पंडित गोपाल महाराज व्यास की अगुवाई में बीकानेर के लगभग 40 सदस्य कुरुक्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर कात्यायनी मंदिर आश्रम ब्रह्म सरोवर के मुख्य महंत पंडित बलराम गौतम ने बताया कि पूर्णिमा का स्नान समस्त सनातनियों के लिए पुण्यदायी माना जाता है और बीकानेर के सनातनी भक्त जनों ने यह पुण्य लाभ अर्जित किया है। आज पूर्णिमा के होने के कारण सभी भक्तजनो ने सायंकालीन आरती करके संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में सुख शांति की कामना की।
बीकानेर से स्नान करने जाने वालों में मुख्य रूप से पंडित गोपाल महाराज व्यास ,भंवरी देवी ,राजू देवी ,रामेश्वरी , चंद्रकला ,अंजूबाला ,मोहिनी, कांता ,शिव प्यारी आदि शामिल रहे।