{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bikaner Weather Update : बीकानेर का तापमान 40 डिग्री के पार, 15 अगस्त के बाद बारिश के आसार 

मौसम विभाग की मानें तो बीकानेर में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

 

Bikaner Weather Update : बीकानेर में गर्मी एक बार फिर अपना रोद्र रूप दिखाने लगी है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से दोपहर और शाम के वक्त गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

 

मौसम विभाग की मानें तो बीकानेर में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

 

अगले 2-3 दिनों में भी मौसम शुष्क ही रहने की आशंका जताई जा रही है। तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, वहीं कुछ दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना है। 14 अगस्त को 0.3 मिमी बारिश हो सकती है।Bikaner Weather Update

 

आने वाले सप्ताह में 22 अगस्त को बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य दिनों में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

 

रविवार को बीकानेर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना थी, लेकिन बारिश नहीं हुई।

अब पंद्रह अगस्त तक बीकानेर में बारिश की संभावना है। इसके बाद ही तापमान में कुछ कमी हो सकती है। फिलहाल पारा 40 डिग्री के आसपास अटक सकता है।Bikaner Weather Update