{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर: महिला को बिच रास्ते रोक छेड़छाड़ करने का आरोप, वीडियो बनाकर डाला शारीरिक संबंध बनाने का दबाव 

 

Bikaner News : राजस्थान के बीकानेर से इस वक्त हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आ या है।  जहाँ एक जगह सरकारें महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है।  वहीँ आरोपियों के होंसलें इतने बुलंद हो गए है की वो बिच रास्ते महिलों को रोककर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते है। 

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की ताजे मामले के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कालू पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है।

इस सम्बंध में पीडि़ता ने बताया कि 24 जून 2025 को सुबह 10 बजे वह घर से खेत में खरपतवार करने जा रही थी। पीछे से मोटरसाइकिल लेकर खारी निवासी ओमप्रकाश व छोटूराम आए तथा रोक लिया।

 शारीरिक संबंध बनाने को दबाव बनाया

पाठकों को अधिक जानकारी के लिए बता दे की आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर साथ चलने को कहा तथा इस दौरान जबरन छेड़छाड़ कर वीडियो बना लिया।

वीडियो को पब्लिकली वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने को दबाव बनाया। शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वहीँ पीड़िता ने इसी के चलते थाने में मामला दर्ज करा दिया है।  पुलिस अब आगे की जाँच में लग गई है।