बीकानेर की राखी व्यास को मुंबई में ‘संविधान अमृत महोत्सव गौरव पुरस्कार’, टेरो कार्ड रीडिंग व सामाजिक सेवा के लिए सम्मान
May 4, 2026, 17:17 IST
बीकानेर। शहर की प्रतिभाशाली बेटी राखी व्यास को टेरो कार्ड रीडर एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में ‘डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर संविधान अमृत महोत्सव गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आशादीप महिला आधार मंच एवं ‘लेक लाडली’ अभियान के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम मुंबई स्थित महर्षि दयानंद महाविद्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। राखी व्यास को उनके सामाजिक सरोकारों, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान तथा टेरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से लोगों को सकारात्मक मार्गदर्शन देने के कार्यों के लिए यह सम्मान मिला। राखी व्यास ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति शशि कुमार व्यास को देते हुए कहा कि टेरो कार्ड की विद्या सीखने और उसमें आगे बढ़ने के लिए उन्हें निरंतर प्रेरणा और सहयोग मिला। उल्लेखनीय है कि राखी व्यास, बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता दाऊलाल पुरोहित की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बीकानेर शहर में खुशी का माहौल है और परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। यह सम्मान न केवल राखी व्यास की व्यक्तिगत सफलता का प्रतीक है, बल्कि बीकानेर की उभरती प्रतिभाओं और सामाजिक चेतना का भी परिचायक है।