{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर की रेखा आचार्य ने सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता ओवरऑल रजत पदक

 

बीकानेर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर की पावरलिफ्टर रेखा आचार्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 63 किलोग्राम भार वर्ग में ओवरऑल रजत पदक हासिल किया।

आशीष ओझा ने बताया कि रेखा आचार्य ने प्रतियोगिता में 202.5 किलोग्राम स्क्वैट में स्वर्ण पदक तथा 120 किलोग्राम बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं डेडलिफ्ट में 172.5 किलोग्राम वजन उठाते हुए कुल 495 किलोग्राम टोटल के साथ ओवरऑल रजत पदक अपने नाम किया।

इस उपलब्धि के साथ रेखा आचार्य ने अपने सीनियर नेशनल पदकों की संख्या 10 कर ली है। उनकी इस सफलता को बीकानेर के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

रेखा आचार्य एवं उनके कोच जुपिंदर वारिक दोनों रेलवे में कार्यरत हैं। रेखा के शानदार प्रदर्शन पर कोच जुपिंदर वारिक सहित सुशील व्यास, सुनील व्यास, विक्रम सिंह चौहान, जयशंकर ओझा, अविनाश व्यास, हंसराज किराडू, शिव शंकर व्यास एवं पीयूष सोढ़ी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।